पाकिस्तान की टीम मज़बूत है, उसके खिलाफ हर बार बेहतरीन खेल दिखाना होता है: कोहली

टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर शनिवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, "पाकिस्तान की टीम मज़बूत है। उसके खिलाफ हर बार बेहतरीन खेल दिखाना होता है।" उन्होंने आगे कहा, "उनके कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। निश्चित रूप से हमें उनके खिलाफ सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।"