पाकिस्तान की नाव 'यासीन' और उस पर सवार 10 लोगों को गुजरात में पकड़ा गया

भारतीय तटरक्षक दल अंकित ने गुजरात में भारतीय जलक्षेत्र में शनिवार को पाकिस्तान की 'यासीन' नामक नाव को और उस पर सवार 10 क्रू मेंबर्स को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि नाव से 2 टन मछली और 600 लीटर ईंधन बरामद हुआ है। नाव को आगे की जांच के लिए पोरबंदर ले जाया जा रहा है।