पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने लंदन में पाकिस्तान की मंत्री मरियम औरंगज़ेब का विरोध किया जिसके वीडियो सामने आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने 'चोरनी-चोरनी' के नारे लगाए। मरियम ने ट्वीट किया, "हमारे भाइयों-बहनों पर इमरान खान की नफरत और विभाजन की राजनीति के ज़हरीले असर को देखकर दुख हुआ। मैंने रुककर...सबके सवालों का जवाब दिया।"