पाकिस्तान की विश्वसनीयता उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी तेज़ी से घट रही है: एस. जयशंकर

गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है, "आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की विश्वसनीयता...उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी तेज़ी से घट रही है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो एससीओ सदस्य देश के मंत्री के तौर पर भारत आए...यह बहुपक्षीय कूटनीति का हिस्सा है...इससे अधिक कुछ नहीं।"