एशिया कप-2022 में बुधवार को पाकिस्तान के आसिफ अली ने आउट होने के बाद अफगानिस्तान के पेसर फरीद अहमद मलिक को धक्का दे दिया। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें आसिफ आउट होने के बाद फरीद को धक्का देकर उन्हें मारने के लिए बल्ला उठाते दिख रहे हैं। इसके बाद दूसरे अफगान खिलाड़ियों ने दखल देकर दोनों को अलग किया।