कराची (पाकिस्तान) में शनिवार को हुए एक विस्फोट में कम-से-कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक निजी बैंक के नीचे नाले से गुजर रही गैस पाइपलाइन में विस्फोट हुआ। पुलिस विस्फोट के कारणों पता लगा रही है।