पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के लिए पार्थिव ने चुनी अपनी भारतीय प्लेइंग इलेवन

पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप-2021 मैच के लिए भारत की अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने के.एल. राहुल व रोहित शर्मा को ओपनर और उसके बाद विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत को रखा है। उनकी टीम में हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार/शार्दुल ठाकुर हैं।