पाकिस्तान के दौरे से हटने को लेकर इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन ने मांगी माफी

इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन इयन वॉटमोर ने इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से हटने को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "बोर्ड ने वह निर्णय अपने खिलाड़ियों और स्टाफ की बेहतरी और उनके मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया था।" उन्होंने कहा कि इंग्लैंड अगले साल पाकिस्तान के दौरे पर विचार कर रहा है।