पाकिस्तान के पहले मून मिशन का चीन से क्या है कनेक्शन?

पाकिस्तान ने शुक्रवार को अपना पहला मून मिशन लॉन्च किया। उसने चीन के चांग-6 चंद्र मिशन के साथ अपनी सैटेलाइट आईक्यूब कमर को लॉन्च किया है। आईक्यूब कमर को पाकिस्तान के इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस टेक्नोलॉजी (आईएसटी) ने चीन की शांघाई यूनिवर्सिटी और पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी सुपारको के सहयोग से डिज़ाइन और विकसित किया है।