पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से अफगानियों को मानवीय सहायता देने का अनुरोध किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बिल गेट्स से कहा कि अफगानिस्तान की आधी आबादी गरीबी रेखा से नीचे रह रही है।" इमरान ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान के पोलियो उन्मूलन प्रयासों के बारे में भी बताया।