पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान को पाक रेंजर्स ने मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर गिरफ्तार कर लिया। पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने ट्विटर पर कहा, "वे (पाक रेंजर्स) इमरान खान पर ज़ुल्म कर रहे हैं, वे उन्हें मार रहे हैं।" बकौल पीटीआई, इमरान के वकील हाईकोर्ट परिसर में बुरी तरह से घायल हुए हैं।