पाकिस्तान के पूर्व मंत्री शेख रशीद अहमद ने हाल ही में लाइव टीवी पर एक डिबेट के दौरान थूक दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, उनसे देश के मौजूदा गृह मंत्री राणा सनाउल्ला को लेकर सवाल किया गया था। पत्रकार नायला इनायत ने वीडियो शेयर कर लिखा, "इनका नया पोर्टफोलियो होना चाहिए: लाइव टीवी पर थूकने वाले मंत्री।"