पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हुई

पेशावर (पाकिस्तान) की एक मस्जिद में सोमवार को हुए आत्मघाती हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। घायलों का इलाज कर रहे अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि 53 लोगों का अभी इलाज चल रहा है जिनमें से 7 आईसीयू में भर्ती हैं। इस हमले में मरने वाले लोगों में अधिकतर पुलिसकर्मी हैं।

Load More