पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुआ बम धमाका, वरिष्ठ पत्रकार की हुई मौत व 7 घायल
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शुक्रवार को हुए बम धमाके में एक वरिष्ठ पत्रकार की मौत हो गई व करीब 7 लोग घायल हैं। पत्रकार की पहचान खुज़दार प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुहम्मद सिद्दीक मेंगल के रूप में हुई है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने मेंगल के निधन पर शोक जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।