पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो को एस. जयशंकर ने बताया 'आतंक के कारोबार का प्रवक्ता'

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी को 'आतंक के कारोबार का प्रमोटर और प्रवक्ता' बताया है। एससीओ की बैठक के बाद जयशंकर ने कहा, "आतंक के पीड़ित आतंक पर चर्चा के लिए मुजरिमों के साथ नहीं बैठते।" उन्होंने कहा, "भुट्टो एससीओ सदस्य देश के विदेश मंत्री के तौर पर आए...हम इससे ज़्यादा कुछ नहीं देखते।"