पाकिस्तान के राष्ट्रपति कार्यालय के ट्विटर हैंडल ने बताया है कि राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी ने बेचैनी की शिकायत की है। बकौल कार्यालय, "डॉक्टर ने राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की पूरी जांच की और उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है।" बकौल रिपोर्ट्स, इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद राष्ट्रपति इस्तीफा नहीं देंगे।