पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान पहुंचेगा भारत का गेहूं, पीएम इमरान खान ने दी मंज़ूरी

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की है कि उनकी सरकार भारत को अपने क्षेत्र से अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के तौर पर 50,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने की अनुमति देगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इमरान खान ने कहा कि जैसे ही भारतीय पक्ष के साथ तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जाता है, यह फैसला लागू हो जाएगा।