पाकिस्तान के रिज़वान ने भारत के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर पढ़ी नमाज़, तस्वीर हुई वायरल

टी20 विश्व कप 2021 में रविवार को भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिज़वान को ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर नमाज़ पढ़ते हुए देखा गया। शोएब अख्तर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रिज़वान भारत की पारी के दौरान पिच के पास नमाज़ पढ़ते दिख रहे हैं। पाकिस्तान ने यह मैच 10 विकेट से जीता।