गुजरात एटीएस ने कच्छ में बीएसएफ की 74वीं बटालियन में तैनात एक कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एटीएस का आरोप है कि उसने पैसों के लिए बेहद खुफिया व संवेदनशील जानकारी वॉट्सऐप के ज़रिए पाकिस्तान भेजी। आरोपी मोहम्मद सज्जाद को बीएसएफ के कच्छ-भुज मुख्यालय से गिरफ्तार किया गया है।