पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ईशनिंदा के मामले में हिंदू शिक्षक को उम्रकैद
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ईशनिंदा के मामले में हिंदू शिक्षक को स्थानीय कोर्ट ने मंगलवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई और 50,000 पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया। शिक्षक नौतन लाल 2 साल से अधिक समय से जेल में बंद है। गौरतलब है कि नौतन पर साल 2019 में एक छात्र ने ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था।