पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू व्यापारी की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात व्यक्तियों ने 44 वर्षीय सुनील कुमार नामक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद 2 जनवरी को हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में धरना भी दिया।