पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी गार्लिक (लहसुन) को अदरक कहने पर ट्रोल हो गए हैं। उनके एक वायरल वीडियो पर एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया, "ऐसा पढ़ा-लिखा इंसान झूठ नहीं बोल सकता। शुक्रिया फवाद चौधरी।" एक अन्य यूज़र ने ट्वीट किया, ''उनकी पत्नी को...उन्हें अगले एक महीने तक रोज़ाना सब्ज़ी खरीदने के लिए भेजना चाहिए।''