श्रीलंका ने रविवार को दुबई में खेले गए एशिया कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को 23-रन से हराकर छठी बार एशिया कप का खिताब जीता। मैच में श्रीलंका की ओर से भानुका राजपक्षे ने सर्वाधिक 71-रन बनाए जबकि प्रमोद मदुशन ने 4-विकेट लिए। पिछली बार श्रीलंका ने 2014 में पाकिस्तान को ही हराकर एशिया कप का खिताब जीता था।