'पाकिस्तान जीतेगा' नारे अस्वीकार्य, कोई भी देश इसे सहन नहीं कर सकता: मैच पर शाह फैसल
टी20 विश्व कप-2021 में भारत की हार के बाद श्रीनगर में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने और 'पाकिस्तान जीतेगा' नारे लगाने वाले छात्रों के वीडियो पर पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने कहा है, "यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।" उन्होंने कहा, "कोई भी देश...दूसरे देश के लिए वफादारी...बर्दाश्त नहीं कर सकता...वो भी तब...जब बात दुश्मन देश की हो।"