inshorts

पाकिस्तान ने 2020 में भारत विरोधी आतंकी संगठनों को रोकने के लिए उठाए कदम: अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान ने 2020 में भारत विरोधी आतंकी संगठनों को रोकने के लिए कदम उठाए। मंत्रालय ने आगे कहा, "अफगानिस्तान को निशाना बनाने वाले अफगान तालिबान और उससे संबद्ध हक्कानी नेटवर्क के साथ ही भारत को निशाना बनाने वाले लश्कर-ए-तैयबा व उसके सहयोगी संगठन और जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान की ज़मीन से परिचालन कर रहे हैं।''