inshorts

पाकिस्तान ने 2021 के अपने आखिरी टी20I में तोड़े कितने रिकॉर्ड?

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टी20I में अपना सबसे बड़ा रन चेज़ (208 रन) पूरा किया, जो उसका इस साल का आखिरी टी20I मैच था। इस जीत के साथ पाकिस्तान एक कैलेंडर वर्ष में 20 टी20I जीत दर्ज करने वाला पहला देश बन गया। वहीं, मोहम्मद रिज़वान एक कैलेंडर वर्ष में टी20 में 2,000+ रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।