पाकिस्तान ने 4 महीने बाद शुक्रवार को टिकटॉक से प्रतिबंध फिर से हटा लिया। टिकटॉक ने पाकिस्तान को 'अश्लील सामग्री' के प्रसारण पर रोक लगाने और 'गैर-कानूनी कंटेंट' अपलोड करने वाले यूज़र्स को ब्लॉक करने का आश्वासन दिया है। पिछले 13 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है।