पाकिस्तान ने 9 रन के अंदर गंवाए अंतिम 5 विकेट, इंग्लैंड ने पाक में 22 साल बाद जीता टेस्ट मैच

इंग्लैंड ने रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान को 74 रनों से हराकर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है। दिसंबर, 2000 के बाद पाकिस्तान में इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट जीत है। 343 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा पाकिस्तान दूसरी पारी में एक समय 259/5 था लेकिन वह 268 रन पर ऑल-आउट हो गया।