पीसीबी ने 19 फरवरी से आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2025 के आयोजन का प्रस्ताव देते हुए भारत के मैचों के लिए हाइब्रिड मॉडल के विचार को खारिज किया है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक होगा और सभी मैच कराची, रावलपिंडी और लाहौर में होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, पीसीबी भारत के सभी मैच लाहौर में करवाना चाहती है।