पाकिस्तान ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। चोट से उबर रहे तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तानी टीम में बल्लेबाज़ हैदर अली को भी शामिल किया गया है जिन्होंने अपना आखिरी टी20I मैच दिसंबर 2021 में खेला था।