inshorts

पाकिस्तान ने पंजशीर में बमबारी कर तालिबान की मदद करने की रिपोर्ट्स को किया खारिज

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में विद्रोही गुटों के खिलाफ तालिबान के हमले में मदद करने की खबरों को खारिज कर दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इन्हें 'फर्ज़ी खबरें' करार देते हुए कहा, "दुर्भावनापूर्ण आरोप पाकिस्तान को बदनाम करने के प्रयास का हिस्सा थे।" रिपोर्ट्स में कहा गया था कि पाकिस्तान ने ड्रोन से पंजशीर में बम गिराए।