पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ द्वारा देश में बड़े उद्योगों पर 10% 'सुपर टैक्स' लगाने के एलान के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में 2,000 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इस टैक्स के दायरे में देश के सीमेंट, स्टील, फर्टिलाइज़र, ऑयल ऐंड गैस, टेक्सटाइल, बैंकिंग और ऑटोमोबाइल समेत अन्य सेक्टर से जुड़े उद्योग आएंगे।