पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को नया आईएसआई प्रमुख नियुक्त किया

पाकिस्तानी सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज़ इंटेलिजेंस (आईएसआई) का नया डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया है। बकौल सेना, आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद का तबादला कर उन्हें पेशावर कोर कमांडर बनाया गया है। गौरतलब है कि हमीद को 16 जनवरी, 2019 में खुफिया एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया था।