अमेरिका के शीर्ष राजनयिक थॉमस वेस्ट ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने सार्थक सहयोग दिया होता तो अफगानिस्तान के हालात अलग होते। बकौल वेस्ट, ''हमने पाकिस्तान से बातचीत के ज़रिए इस संघर्ष के समाधान की संभावनाओं को बढ़ाने का आग्रह किया था।'' दरअसल, वेस्ट को अक्टूबर 2021 में अफगानिस्तान के लिए अमेरिका का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।