पाकिस्तान में 150 साल पुराने मंदिर को किया गया ध्वस्त

कराची (पाकिस्तान) में शुक्रवार देर रात को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 'पुराना और खतरनाक बताते हुए' 150 साल पुराने मारी माता मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। इस क्षेत्र में हिंदू मंदिरों की देखरेख करने वाले राम नाथ मिश्रा महाराज ने बताया, "हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया था...यह मंदिर 400-500 स्क्वायर यार्ड में फैला था।"