पाकिस्तान में अप्रैल 2024 में 77 आतंकी हमलों में 70 लोगों की हुई मौत: रिपोर्ट

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) स्थित एक थिंक टैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में अप्रैल 2024 में 77 आतंकी हमले हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, इन आतंकी हमलों में 70 लोगों की मौत हुई जिनमें 35 आम नागरिक और सुरक्षाबलों के 31 जवान शामिल थे। बकौल रिपोर्ट, इन आतंकी हमलों में 32 आम नागरिकों समेत कुल 67 लोग घायल हुए थे।