पाकिस्तान में आपराधिक गिरोहों ने महिलाओं व बच्चों समेत 30 हिंदुओं को बनाया बंधक: रिपोर्ट

पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (एचआरसीपी) ने संगठित आपराधिक गिरोहों द्वारा सिंध (पाकिस्तान) में महिलाओं व बच्चों सहित 30 हिंदुओं को बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट पर चिंता जताई है। एचआरसीपी ने कहा, "हमें परेशान करने वाली रिपोर्ट्स मिली हैं कि आपराधिक गिरोहों ने हाई ग्रेड हथियारों के ज़रिए हिन्दुओं के पूजा स्थलों पर हमला करने की धमकी दी है।"