पाकिस्तान में ईसाइयों पर हमला करने को लेकर 450 से अधिक लोगों पर दर्ज हुआ केस
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 'ईशनिंदा' के आरोप में भीड़ द्वारा ईसाइयों पर हमला किए जाने के मामले में रविवार को 450 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, मामले में अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस हमले में ईसाई समुदाय के दो लोग और 10 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।