पाकिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 लोगों की हुई मौत व 20 अन्य घायल
बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में बुधवार को एक बस के खाई में गिरने से कम-से-कम 28 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। बकौल पुलिस, चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था। एक अधिकारी के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने हादसे पर शोक जताया है।