inshorts

पाकिस्तान में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल दागने वाले वायुसेना के 3 अधिकारी बर्खास्त

भारतीय वायुसेना के मुताबिक, केंद्र ने वायुसेना के 3 अधिकारियों को मार्च-2022 में ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायर होने की घटना के लिए ज़िम्मेदार ठहराते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया है। वायुसेना ने कहा कि बर्खास्त अधिकारियों- एक ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर और एक स्क्वॉड्रन लीडर ने एसओपी का पालन नहीं किया। मिसाइल गलती से पाकिस्तान में दागी गई थी।