पाकिस्तान में 'गीता' का पालन-पोषण करने वाली बिलकिस बानो का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत की 'गीता' का पालन-पोषण करने वाली पाकिस्तानी समाजसेवी बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को कराची के एक अस्पताल में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलकिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "मानवीय कार्यों के प्रति उनके जीवन भर के समर्पण ने दुनिया भर के लोगों के...जीवन को प्रभावित किया।"