पाकिस्तान में तीन लोगों की हत्या के आरोपी मंत्री अब्दुल रहमान खेतरान हुए गिरफ्तार
पाकिस्तान में बलूचिस्तान के निर्माण और संचार मंत्री सरदार अब्दुल रहमान खेतरान को तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने बलूचिस्तान स्थित अपने घर में निजी जेल बनाया हुआ है। दरअसल, 20 फरवरी को मंत्री के घर के पास स्थित कुएं में से तीन शव बरामद किए गए थे।