inshorts

पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही देखकर दुखी हूं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को लेकर कहा है, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही देखकर दुखी हूं।" उन्होंने कहा, "हम पीड़ितों के परिवार, घायलों और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।" पाकिस्तान में बाढ़ से 1130 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।