पाकिस्तान में बेटे की चाहत में शख्स ने 7 दिन की बेटी की गोली मारकर हत्या की

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बेटे की चाह रखने वाले शाहज़ैब खान नामक शख्स ने अपनी 7 दिन की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी इस्माइल खराक ने बताया, "आरोपी शाहज़ैब को बेटे की उम्‍मीद थी लेकिन बेटी पैदा हो जाने से वह नाराज़ था।" पुलिस ने शाहज़ैब के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।