पाकिस्तान में भयानक बाढ़ के प्रभाव से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने

अमेरिकी स्पेस फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीस ने पाकिस्तान में आई भयानक बाढ़ के पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। 28 अगस्त को ली गई तस्वीरों में सिंधु नदी के आसपास गांवों और खेतों में बाढ़ दिख रही है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में बाढ़ के कारण अब तक 1100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।