inshorts

पाकिस्तान में मदरसे पर फहराया गया तालिबानी झंडा, पुलिस ने मौलाना के खिलाफ दर्ज किया केस

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में रविवार को एक मौलाना ने मदरसे पर तालिबानी झंडा फहराया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। बतौर खबर, मौके पर पहुंची इस्लामाबाद पुलिस को मौलाना और अन्य ने चेतावनी देते हुए हथियार भी लहराए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए इलाके में दंगा-रोधी दस्ते को तैनात किया।