पाकिस्तान के रहीमयार खान शहर में एक मस्जिद के नल से पानी लेने के कारण कुछ ज़मींदारों ने कथित तौर पर एक हिंदू परिवार को प्रताड़ित किया और 'मस्जिद की पवित्रता का उल्लंघन' करने के लिए उन्हें बंधक बना लिया। हालांकि, बाद में परिवार को छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारी असद सरफराज़ के मुताबिक, वह इसकी जांच कर रहे हैं।