पाकिस्तान में विपक्ष ने देश के नए पीएम के रूप में शहबाज़ शरीफ को किया नामित

पाकिस्तान की नैशनल असेंबली में नेता विपक्ष शहबाज़ शरीफ को विपक्षी दलों ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है। शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ के छोटे भाई हैं। गौरतलब है, पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के बाद पीएम पद से इमरान खान हटा दिए गए।