पंजाब (पाकिस्तान) में दो समुदायों के बीच झड़प में एक ईसाई व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परवेज़ मसीह ने अपने पड़ोसी सोहनी मलिक से तेज़ आवाज़ में संगीत नहीं बजाने को कहा जिसके बाद विवाद हो गया। बकौल अधिकारी, मलिक ने कुछ लोगों के साथ परवेज़ पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई।