पाकिस्तानी सेना ने बताया है कि बलूचिस्तान में रविवार रात को एक 'फ्लाइंग मिशन' के दौरान उसका एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 2 मेजर समेत सभी 6 सैनिकों की मौत हो गई। दुर्घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पिछले महीने बलूचिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से 6 लोगों की मौत हुई थी।